{"_id":"294054a2e01cf2e30385a3ac5552a210","slug":"honesty-of-ambulance-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल आश्रम अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने एक तीमारदार का अस्पताल परिसर में गिरा रुपयों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। अस्पताल प्रशासन ने चालक की ईमानदारी पर उसे 11 सौ रुपये नगद और उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
शनिवार शाम मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल की पार्किंग स्थल में एंबुलेंस चालक राजेंद्र सिंह को एक पर्स लावारिस हालत में पड़ा मिला। पर्स खोलकर देखा तोे उसमें 30,580 रुपये, रेलवे का पुराना आरक्षित टिकट और एक परिचय पत्र मिला। परिचय पत्र अमित दास निवासी आनंदा होटल, नरेंद्रनगर का था।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक ने इसकी जानकारी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी विक्रमजीत सिंह को दी और परिचय पत्र पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा। अमित दास ने निर्मल आश्रम अस्पताल पहुंचकर अपना पर्स ले लिया और एंबुलेंस चालक की ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन