{"_id":"67d09a41508741570d08efa0","slug":"holi-milan-function-organized-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-639163-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: होली खेले रघुवीरा अवध में... पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: होली खेले रघुवीरा अवध में... पर झूमे लोग
Wed, 12 Mar 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
कोयलघाटी स्थित एक होटल में राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली के भजनों पर गायकों ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी।
श्री कात्यायनी मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा, समाज सेवी सिमरन अरोड़ा और पार्षद आशु डंग ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गुरविंदर सलूजा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। जिसमें सभी को अपने मतभेद भुलाकर गले लगाना चाहिए।
रवि शिवा नटराज आर्ट ग्रुप की ओर से भगवान राधा कृष्ण नृत्य, माखन चोर, श्याम चूड़ी बेचने आया, मयूर नृत्य और भगवान शंकर की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को मनोरंजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक विजेंद्र वर्मा ने गंगा तेरा पानी अमृत..., होली खेले रघुवीरा अवध में..., रंग बरसे भीगे चुनरवाली..., यह देश वीर जवानों का... आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
टी- सीरीज फेम पंडित पवन गोदियाल ने आज ब्रज में होली रे रसिया... समेत विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। गोपाल भटनागर ने दूर रहकर ना करो बात..., मेरे सपनों को रानी कब आएगी तू..., हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम...,रंग बरसे भीगे चुनरवाली समेत विभिन्न बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी।
पार्षद आशु डंग ने कहा कि होली आपसी सौहाद्र, भाईचारे और मिलन का पर्व है। इस मौके पर हंसराज मेंदोलिया, केके सचदेवा, प्रमोद चौधरी, केके यादव, कृष्ण गोपाल, शीतल भारद्वाज, मीनाक्षी जोशी आदि मौजूद रहे।