{"_id":"67d09d94b21b5c231e05846b","slug":"holi-express-going-to-muzaffarpur-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-639173-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मुजफ्फरपुर तक जा रही होली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मुजफ्फरपुर तक जा रही होली एक्सप्रेस
Wed, 12 Mar 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
योगनगरी रेलवे स्टेशन से होली स्पेशल एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। अन्य ट्रेनों भी यात्रियों से भर कर जा रही हैं। त्योहार को देखते हुए रेलवे ने योगनगरी रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर तक के लिए होली एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। ट्रेन बुधवार को सुबह 9:20 मिनट पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद 17 मार्च को भी ट्रेन यहां से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन अभी तक पूर्व में दो चक्कर लगा चुकी है। होली स्पेशल एक्सप्रेस करीब एक दर्जन शहरों से होकर मुजफ्फरपुर पहुंचती है। स्टेशन के प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि अन्य ट्रेनों में भी इन दिनों काफी भीड़ है।