{"_id":"58c2f9d34f1c1b0f3bdc5b79","slug":"holi-celebrates-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फूल तो कहीं बरसे रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं फूल तो कहीं बरसे रंग
अमर उजाला ब्यूूरो/ऋषिकेश।
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebrations today at Panjab University
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी व आसपास के क्षेत्रों में होली के उपलक्ष्य में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कहीं रंगों और कहीं फूलों की होली खेली गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
आईडीपीएल स्थित वैश्य समाज की ओर से सामुदायिक भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान सामूहिक नृत्य का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंघल, ऋषि अग्रवाल, संजय गुप्ता, राम कुमार, राकेश कुमार, वीएस अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, बीना गुप्ता, साधना सिंघल, केजी गुप्ता, पवन कुमार, एससी गुप्ता, कपिल गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मुनिकीरेती में रामायण प्रचार समिति की ओर से कुष्ठ कालोनी भजनगढ़ में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति से जुड़े लोगों ने कुष्ठ रोगियों के साथ गढ़वाली गीतों, लोक वाद्य यंत्रों की थाप के बीच जमकर फूलों की होली खेली।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रवि शास्त्री, योगालय आश्रम के संस्थापक स्वामी शंकर तिलक, अद्वैतानंद सरस्वती, चेतली चैतन्य, पवित्रता, अनुराग जोशी, रमाकांत शर्मा, नरेश उनियाल, संजय नौटियाल, अजय भटनागर, ऋषि, विरेंद्र, मनोज मलासी आदि मौजूद थे।
मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में बच्चों को होली दहन की कथा सुनाई गई। स्कूल निदेशक डा. राजे नेगी ने बच्चों को केमिकल से बने रंगों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पूजा नेगी, दिव्या, निधि शर्मा, अंकित नैथानी, विरेंद्र नौटियाल, ल्क्ष्मण सिंह, रमेश लिंगवाल, रवि कुकरेती आदि मौजूद थे।