{"_id":"5da4d3158ebc3e013a3e4ff8","slug":"hitech-will-become-municipality-munikirati-region-rishikesh-news-drn322858273","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक बनेगा नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक बनेगा नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती
- फोटो : RISHIKESH
नगर पालिका मुनिकीरेेेती क्षेत्र को खूबसूरत बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसके तहत पालिका की समस्त गलियों को नाम और नंबर दिए जाने हैं। गलियों की लंबाई और चौड़ाई समेत मुख्य मार्गों का सर्वे किया जाएगा। साथ ही पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकानों की गणना कर उनको नंबर दिए जाएंगे। सर्वे की पूर्ण जानकारी को पालिका की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि सर्वे के लिए देहरादून की एक आर्किटेक्चर कंसलटेंट कंपनी को हायर किया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद पालिका की अधिकांश जानकारियां ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इससे पालिका समेत अन्य विभागों को भी सीवर, पानी, विद्युत, सड़क निर्माण आदि कार्यों को करने में काफी सहूलियत मिलेगी। साल भर के अंदर सर्वे पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।
भवन कर, यूजर्स चार्ज होगा ऑनलाइन जमा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पालिका में भवन कर और यूजर्स चार्ज कूड़ा शुल्क आदि को ऑनलाइन जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। यह कार्य पालिका ने उत्तर प्रदेश आगरा की एक कंपनी मास्टर आईटी सॉल्यूशन को सौंपा है। करीब दो माह में वेबसाइट लांच होने की उम्मीद की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि भवन कर और यूजर्स चार्ज के ऑनलाइन होने के बाद घर बैठे ही शुल्क जमा किया जा सकेगा। इससे बकाये शुल्क की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। दो माह के भीतर वेबसाइट का काम पूरा हो जाएगा।