फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hindi music admires foreign tourists

हिंदी संगीत के मुरीद हुए विदेशी पर्यटक

Sat, 24 Sep 2016 01:39 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 24 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hindi music admires foreign tourists
हिंदी संगीत - फोटो : amar ujala

अभी तक पर्यटन के लिहाज से तीर्थनगरी आने वाले विदेशी पर्यटकों को अब हिंदी संगीत भी खूब भा रहा है। लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम घूमने आ रहे विदेशी पर्यटकों को कैफों और ढाबों में बैठकर भारतीय संगीत गुनगुनाते देखा जा सकता है। बात चाहे गिटार की हो या फिर बांसुरी की, उनका सुर-लय और ताल काबिलेतारीफ है। 

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला स्थित ट्री कैफे में हिंदी संगीत गुनगुना रहे इटली निवासी निस्कल ने बताया कि वर्ष 2010 में जब वह पहली बार तीर्थनगरी घूमने आए तो उन्होंने यहां हिंदी गाने सुने। जो मेरे दिलोदिमाग को छू गया। बस फिर क्या था, मैंने ठान लिया कि मैं भी हिंदी संगीत सीखूंगा। मैंने फौरन करीब 35 हजार रुपये का गिटार खरीदा और हिंदी संगीत सीखने लगे। हालांकि इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगा। लेकिन, अब मैं दम मारो दम, मिट जाए गम...., मेरा वचन भारत माता को तेरा शीश नहीं झुकने देंगे... जैसे गीतों को गिटार के माध्यम से लोगों को सुनाता हूं। इसमें मुझे काफी सुकून मिलता है।  
विज्ञापन


हिंदी डिक्शनरी से मिली मदद 
बकौल, निस्कल हिंदी भाषा सीखने के लिए उन्होंने कई तरह की हिंदी डिक्शनरी खरीदी। जिन्हें पढ़कर हिंदी सीखी। वहीं, अमेरिका निवासी फ्रांसिको ने बताया कि उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता है, लेकिन उन्हें हिंदी संगीत सुनना बहुत अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed