फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Herbal color made from beetroot, turmeric and leaves

Rishikesh News: चुकंदर, हल्दी व पत्ते से बन रहा हर्बल रंग

Wed, 12 Mar 2025 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 12 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Herbal color made from beetroot, turmeric and leaves
होली के रंग से आपकी त्वचा खराब न हो इसके लिए यमकेश्वर महादेव समूह की महिलाएं हर्बल रंग बनाने में जुटी हुई हैं। रंग चुकंदर, हल्दी, हरे पत्ते आदि से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

समूह अध्यक्ष शशि राणा ने बताया कि यमकेश्वर महादेव समूह को बने हुए करीब चार वर्ष बीते चुके हैं। समूह की ओर से हर बार होली, दीपावली आदि के अवसर पर अनेक प्रकार के कार्य किए जाते हैं। कहा कि होली पर समूह की ओर से हर्बल रंग तैयार किए गए हैं। यह रंग त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके साथ समूह में आशा जोशी, चंद्रकांता बिष्ट, लता राणा, प्रीति नेगी, भावना भट्ट शामिल हैं, जो हर्बल रंगों को बनाने में जुटी हुई हैं। समूह की महिलाएं सप्ताहभर पहले से होली के लिए हर्बल रंग बना रही हैं। समूह की ओर से स्टॉलों में 10, 15, 20, 50 और 100 ग्राम के हर्बल रंग पैकेट में उपलब्ध हो रहे हैं। हर्बल रंग के अलावा समूह की ओर से हर्बल फिनाइल भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

हर्बल रंगों की अच्छी मांग



समूह की ओर से इन रंगों को अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाकर बेचा जा रहा है। समूह की ओर से यह स्टॉल त्रिवेणीघाट, दुर्गा मंदिर आईडीपीएल आदि जगहों पर लगाया जा रहा है। स्टॉलों में लोग हर्बल रंगों की सबसे अधिक मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed