फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hemkund Sahib Yatra: Instructions to complete preparations

हेमकुंड साहिब यात्रा : तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

Sat, 16 May 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 16 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra: Instructions to complete preparations
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान जवानों की व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा को देखते हुए घांघरिया और हेमकुंड साहिब स्थित एसडीआरएफ पोस्टों को संचालित किए जाने के लिए जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन, खोज और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे भविष्य में आपदा परिस्थितियों में उनकी दक्षता और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।
विज्ञापन




आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए समस्त पोस्ट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी रेस्क्यू, संचार और अन्य आवश्यक उपकरणों को कार्यशील अवस्था में रखा जाए, जिससे किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान सभी कार्मिकों को अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, प्रशिक्षण और ड्यूटी के प्रति सजगता बनाए रखने को कहा गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, निरीक्षक संचार रामगोपाल, निरीक्षक आरटीसी मधु रावत, सूबेदार मेजर जयपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed