फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Heavy vehicles will be operated in Totaghati from January

तोताघाटी में जनवरी से होगा भारी वाहनों का संचालन

Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will be operated in Totaghati from January
ऋषिकेश। देवप्रयाग से ऋषिकेश के मध्य तोताघाटी में नए साल से ही भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा। लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वाल डिवीजन की ओर से अवगत कराया गया कि दिसंबर तक एनएच का काम पूरा हो जाएगा। जनवरी माह से इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

इन दिनों में ऑलेवदर रोड के तहत कौडियाला और तोताघाटी के पास रोड कटिंग का काम चल रहा है। सिंगटाली से आगे कौडियाला बाजार से पहले पहाड़ कटान का काम चल रहा है। कौडियाला बाजार के पास मंदिर के पास भी चट्टान की कटिंग का काम चल रहा है। वहीं तोताघाटी में सुरक्षा दीवार टूटने से वहां भी रोड को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। मार्ग पर अभी तक कई स्थानों पर पेंटिंग का काम भी नहीं हुआ है। साइनबोर्ड और रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हैं। आठ जुलाई को प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। अक्तूबर में छोटे वाहनों के लिए मार्ग पर आवाजाही शुरू की गई थी। एक नवंबर को तड़के तोताघाटी के पास सुरक्षा दीवार टूटने के कारण मार्ग को बंद कर दिया गया था। दो नवंबर से इस मार्ग को छोटे वाहनों को लिए खोल दिया गया था, मार्ग की हालत कई स्थानों पर ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कोट-
तोताघाटी के पास कुछ स्थानों पर सुरक्षा दीवार टूटी हुई है। काम को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, सड़क चौड़ीकरण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद ही इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन हो सकेगा। - बीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के लिए भी खोली जाए तोताघाटी
- अग्रिम आदेशों तक सभी वाहनों का आवागमन हो बंद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से आईएसबीटी स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ऋषिकेश से देवप्रयाग के मध्य तोताघाटी को भारी वाहनों के संचालन के लिए खोलने की मांग की है। पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी का कहना था कि जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल की ओर से देवप्रयाग के और ऋषिकेश के मध्य तोताघाटी छोटे वाहनों को आने जाने की अनुमति दी गई है। इस रोड पर बड़े वाहनों का संचालन न होने से बस कंपनियां अपनी लोकल सेवा का संचालन नहीं कर पा रही हैं। उनका कहना था कि या तो जिलाधिकारी टिहरी सभी छोटे बड़े वाहनों को तोताघाटी, देवप्रयाग तक जाने की अनुमति दें, या फिर इस मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन भी पूर्णत बंद किया जाए। उनका कहना था कि जल्द ही मोटर मालिकों और कंपनी के पदाधिकारियों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी टिहरी से मुलाकात करेगा। बैठक टीजीएमओ के अध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, रुपकुंड पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष बीएस नेगी, जीएमओयू के इंचार्ज जितेंद्र नेगी, सीमांत सहकारी संघ के प्रभारी जग विजय सिंह पंवार अदि उपस्थित थे।

रविवार से लंबगांव डोबरा चांठी होकर जाएगी बसें
ऋषिकेश। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से अवगत कराया गया कि आठ नवंबर को टीजीएमओ की बस सुबह सवा नौ बजे ऋषिकेश से लंबगांव वाया डोबारा चांठी होते हुए जाएगी। 12 नवंबर बृहस्पतिवार को इसी मार्ग पर सुबह छह बजे, सवा सात बजे, सवा नौ बजे, 11 बजे बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed