फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Haryanvi society organized cultural programs

Rishikesh News: हरियाणवी समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाणा दिवस

Thu, 02 Nov 2023 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi society organized cultural programs
Iश्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया कार्यक्रमI
विज्ञापन


हरियाणा दिवस पर प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणवी समाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्य से जुड़ी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।



एक नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। जिसके तहत हरियाणा समाज की ओर से श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित गीत, नृत्य, कवि सम्मेलन आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में एम्स में अध्यनरत हरियाणा राज्य की नर्सिंग छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


हरियाणा के मशहूर लोक गायक नितिन त्रिखा ने कार्यक्रम में अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। मुख्य अतिथि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हरियाणा राज्य की संस्कृति विरासत और धरोहर को संजोए रखना हरियाणा समाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती है। सभी इसके संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। इस मौके पर मनीष शर्मा, अजय शर्मा, राकेश मृदुल, महेश शर्मा, सीमा, मौसम झांगड़ा, शशिकांत, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed