फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Harinam Sankirtan and pilgrimage will relieve stress

Rishikesh News: हरिनाम संकीर्तन और तीर्थयात्रा से दूर होगा महिलाओं का तनाव

Sat, 09 May 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 09 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Harinam Sankirtan and pilgrimage will relieve stress

विज्ञापन
श्रीश्याम श्यामा सखी मंडल ने महिलाओं के घरेलू मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत महिलाओं को हरिनाम संकीर्तन और तीर्थयात्रा के माध्यम से मानसिक शांति प्रदान की जा रही है। मंडल का मानना है कि ये पारंपरिक तरीके मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में प्रभावी उपाय हैं।



श्रीश्याम श्यामा सखी मंडल की अध्यक्ष अंशु आहुजा ने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य महिलाओं को महामंत्र हरिनाम संकीर्तन और भक्ति मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अक्सर गृहिणियां घरों के काम में व्यस्त रहती हैं, जहां छोटी-छोटी बातें भी झगड़े का कारण बन जाती हैं। इससे अधिकांश महिलाएं मानसिक तनाव में जीवन जी रही हैं। सखी मंडल ने महिलाओं को घरेलू तनाव और डिजिटल दुनिया से दूर रखकर उनके मानसिक तनाव को दूर करने के लिए हरिनाम संकीर्तन और तीर्थयात्रा पर ले जाने का कार्य शुरू किया है। यह यात्रा नवंबर माह से शुरू हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह यात्रा नवंबर से शुरू हुई है, जिसमें हर माह महिलाओं का एक समूह विभिन्न तीर्थस्थानों के लिए रवाना होता है। इनमें अयोध्या, त्रिकूट, द्वारका, बरसाना, ब्रजधाम, शुक्रताल, राधानगर, त्र्यंबकेश्वर, मथुरा और बनारस जैसे पवित्र स्थल शामिल हैं। यात्रा के दौरान दीना दास प्रभु हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करते हैं, जबकि कथा व्यास दिनेश सेमल्टी अपने प्रवचनों से महिलाओं को मार्गदर्शन देते हैं। इन यात्राओं से महिलाओं को भक्ति का आनंद मिलता है और उनका मानसिक तनाव दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed