फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Haridwar, Tehri and Nainital winners in under-19 boys category

अंडर-19 बालक वर्ग में हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल विजेता

Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Haridwar, Tehri and Nainital winners in under-19 boys category
पूर्णानंद खेल मैदान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कृषि मंत्र? - फोटो : RISHIKESH
पूर्णानंद खेल मैदान में 19वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता बालक और बालिका के विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग में हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जबकि बालिका वर्ग में देहरादून की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर-19 बालक वर्ग का प्रथम मैच हरिद्वार और चमोली के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार ने 42 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच टिहरी और बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें टिहरी ने एक अंक से जीत दर्ज की। तीसरा मैच नैनीताल और पौड़ी के बीच खेला गया, जिसमें नैनीताल ने पौड़ी को चार अंकों से हराया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में पहला मैच पौड़ी और देहरादून के बीच खेला गया। इसमें देहरादून ने एक अंक से जीत दर्ज की। अंडर-17 बालक वर्ग में पहला मैच देहरादून और बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने 19 अंक से जीत दर्ज की। दूसरा मैच चमोली और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर ने 22 अंकों से जीत दर्ज की। तीसरा मैच हरिद्वार और उत्तरकाशी के बीच खेला गया, जिसमें हरिद्वार ने 14 अंकों से जीत दर्ज की। अंडर-14 बालक वर्ग में पहला मैच देहरादून और बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें देहरादून 22 अंकों से विजय रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में बागेश्वर व नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें नैैनीताल ने 19 अंकों से विजयी रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग का मैच ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर विजेता रहा। अंडर 14 बालिका वर्ग का मैच टिहरी और बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें बागेश्वर ने जीत दर्ज की। इस मौके पर मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, बीईओ नरेंद्रनगर ओपी वर्मा, संयोजक प्रधानाचार्य संदीप मोहन, जिला खेल समन्वयक श्याम सिंह सरियाल, मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, विनोद कुकरेती, जिला प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, धीरेंद्र असवाल, यशपाल रावत, मनोज नेगी, सतीश बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed