फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guldar kills milch cow

Rishikesh News: गुलदार ने दुधारू गाय को और अज्ञात जानवर ने बैल को मारा

Wed, 31 Dec 2025 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 31 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Guldar kills milch cow
विकासखंड के गांवों में वन्यजीवों की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। कुमरण में गुलदार ने एक दुधारू गाय को और डांगी में गांव में अज्ञात जानवर ने बैल को मार डाला। कुमरण गांव में घटना के बाद दो गुलदार आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन




रविवार को उमड़ा पंचायत के कुमरण (अमगड्डी) गांव में गुलदार ने पशु पालक रोशनलाल कपरूवान की दुधारू गाय को निवाला बनाया है। सोमवार को सूचना पर वन विभाग फेडवा से वन आरक्षी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और मुआवजे की प्रकिया की। रोशनलाल ने बताया कि जब पशु दूध देना शुरू करते हैं, तब गुलदार कभी गाय को तो कभी बकरी को निवाला बना देता है। इससे किसानों का मनोबल टूट रहा है। गांव में कई गुलदार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। पहले भी कई बार गाय, बकरी को गुलदार ने निवाला बनाया है, लेकिन किसी भी पशु क्षति का मुआवजा आज तक उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन


वहीं, डांगी गांव में अज्ञात जानवर ने गोशाला की छत तोड़कर गणेशी देवी के मवेशी को निवाला बना दिया। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। ग्राम प्रधान डांगी मुकेश कुकरेती ने बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे अज्ञात जानवर ने गोशाला तोड़कर जानवर को मार दिया। 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला गणेशी देवी का बैल गोशाला में बंधा हुआ था। रात बैल के चीखने चिल्लाने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो लाठी डंडा लेकर गोशाला की तरफ दौड़े। तब तक अज्ञात जानवर बैल को मार कर गोशाला से बाहर ला चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

कोट



गुलदार प्रभावित गांवों में टीमें भेजी गई हैं। जंगली जानवरों की ओर से मारे गए पशुओं के मुआवजे की प्रकिया के लिए टीम को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास से झाड़ी कटान करने की अपील की गई है। - सुधीर कुमार, एसडीओ, रिजर्व फॉरेस्ट कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed