{"_id":"587e6cf14f1c1b665feffd88","slug":"guldar-found-in-cotton-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुई गोदाम में मिला घायल गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुई गोदाम में मिला घायल गुलदार
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र लालतप्पड़ की एक फैक्ट्री के रुई गोदाम में घायल गुलदार होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर विभागीय अधिकारी और चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद किसी तरह गुलदार को पकड़ा गया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बड़कोट रेंज में रखा गया। वन अधिकारियों के अनुसार बुधवार को रेस्कयू सेंटर चिड़ियापुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वन सीमा से सटी रुई फैक्ट्री का बड़ा गोदाम है। बताया गया कि सोमवार दिन में गुलदार वन सीमा पर ऊर्जा बाढ़ अथवा किसी तार की की चपेट में आ गया था। तार से निकलने के प्रयास में उसके पेट में कई घाव हो गए। किसी तरह गुलदार समीपवर्ती गोदाम में जा घुसा। वहां कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वे गुलदार को देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
सूचना पर बड़कोट रेंज अधिकारी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंच गए। गुलदार को पकड़ने में मंगलवार को कामयाबी मिली। घायल गुलदार को पिंजरे में रखा गया है। राजाजी राष्ट्रीय पार्क की चिकित्सक डॉ. अतिदि शर्मा के अनुसार गुलदार को एक दिन के ऑब्जरवेशन पर बड़कोट रेंज में ही रखा है। बड़कोट रेंजर राजेंद्र नेगी ने बताया कि घायल गुलदार मादा है और करीब छह वर्ष की है। उसे बुधवार को रेस्कयू सेंटर चिड़ियापुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन