{"_id":"61eb0b356b03a74bc57471b6","slug":"guldar-attacked-the-girl-rishikesh-news-drn4022375170","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटल गांव में बालिका पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटल गांव में बालिका पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन
एम्स में गुलदार के हमले से घायल हुई किशोरी का हाल-चाल पूछते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर ब्लॉक के अंतर्गत दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत मटियाली के काटल गांव में खेत से काम कर घर लौट रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से किशोरी घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से बालिका को उपचार के लिए एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।
बीते बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे करिश्मा भंडारी पुत्री कमल सिंह भंडारी ग्राम काटल अपने खेत से काम करके घर लौट रही थी। घर से महज 15 मीटर दूर झाड़ियों में छिपे एक गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घबराई किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुन गांव के अन्य लोग और परिजन उसकी ओर भागे। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। गुलदार ने किशोरी के शरीर और गले पर नाखूनों के निशान लगाए हैं। गांव में गुलदार की चहलकदमी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और पिंजरा लगाने की मांग की है।
शिवपुरी रेंज अधिकारी जुगल चौहान ने बताया कि वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। टीम आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।