फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Green belt in the concrete jungle

हरित पट्टी क्षेत्र में कंकरीट के जंगल

Sat, 25 Jun 2016 02:25 AM IST
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Green belt in the concrete jungle
अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

रानीपोखरी के घम्मूवाला क्षेत्र में जहां खेतों में कभी फसलें लहलहाती थी वहां अब क्षेत्र में सक्रिय प्रापर्टी डीलरों ने नियमों की अनदेखी कर अंधाधुंध प्लाटिंग कर दी। उन्होंने कृषि भूमि को आवासीय प्रयोजन के लिए परिवर्तित तक नहीं कराया और न ही एक भी नक्शा स्वीकृत कराया। सब कुछ देखने के बाद भी साडा के अफसर मामले पर मौन बने है।

विज्ञापन


हरित पट्टी क्षेत्र में व्यावसायिक भवन और अन्य निर्माण के लिए दून घाटी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना पड़ता है, लेकिन यहां बगैर मानचित्र के कृषि भूमि पर कंकरीट का जंगल खड़ा किया जा रहा है, जिससे गांव की आबोहवा पर असर पड़ रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर गांव के व्यक्ति ने बताया कि जिला पंचायत मार्ग के किनारे घम्मूवाला में पिछले दो महीने से खेती की भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


यह फसल लहलहाती थी
घम्मूवाला में जिस कृषि भूमि पर व्यापक पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां कभी गेहूं और गन्ने की फसल लहलहाती थी। कृषि भूमि के खुर्द बुर्द होने से वहां बंजर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि भूमि को आवासीय प्रयोजन के लिए परिवर्तित और नक्शा मंजूर कराए किसी तरह का निर्माण अनाधिकृत है। घम्मूवाला क्षेत्र में निर्माण कार्य के नक्शे के लिए आवेदन नहीं आया है। मामले को दिखवाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो निर्माणाधीन भवन को सीज किया जाएगा।
जीसी गुणवंत, सचिव दून घाटी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed