फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Grand Yajna to be Held on Prime Minister Modi's Birthday

Rishikesh News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर होगा महायज्ञ

Fri, 11 Sep 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Grand Yajna to be Held on Prime Minister Modi's Birthday
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को त्रिवेणी घाट परिसर में 1008 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। देवभूमि के जनकल्याण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना के लिए आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में संत समाज, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिक भी भाग ले सकेंगे। त्रिपुरा पीठाधीश्वर हरिओम महाराज के नेतृत्व में होने वाले महायज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेयर शंभू पासवान ने बताया कि त्रिवेणी घाट परिसर में पहली बार 1008 कुंडीय हवन-यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में गंगा महासभा का भी सहयोग रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed