फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Governor Koshyari paid tribute to BJP leader

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Governor Koshyari paid tribute to BJP leader
ऋषिकेश। महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. जय दत्त शर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने रक्तदाता और एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात की। कार्यक्रम के बाद एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दोपहर करीब पौने दो बजे व्यापार सभा स्थित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं से परिचय पूछा। इस दौरान शिविर में योगदान दे रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित निजी आवास पर पहुंचे, वहां पर भोजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ प्रतीक चिह्न और गंगाजली भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के बीच प्रदेश के विकास कार्यों से लेकर चर्चा भी हुई। उसके बाद राज्यपाल कोश्यारी ने देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की अवधारणा को हमें सफल करना होगा। मेयर अनिता ममगाईं ने भी व्यापार सभा में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस दौरान राज्यपाल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

इस अवसर पर दर्जाधारी भगतराम कोठारी, संदीप गुप्ता, इंदर कुमार गोदवानी, एआईसीसी के अध्यक्ष जयेंद्र रमोला, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, वीरेंद्र रमोला, रामकुमार संगर, प्रतीक कालिया, विवेक तिवारी, एसडीएम वरुण चौधरी, कुसुम कंडवाल, दिनेश सती और गणेश रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
रक्तदान शिविर में 59 यूनिट ब्लड एकत्रित
ऋषिकेश। व्यापार सभा के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 59 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। यह शिविर एम्स ऋषिकेश के सहयोग से लगाया गया था। 92 लोगों ने रक्त की जांच करवाई। ओपीडी में 162 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गगन शर्मा और डॉ. सुनील चतुर्वेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed