फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government taking anti-farmer stand: Pritam Singh

तानाशाही नीति अपना रही भाजपा सरकार. प्रीतम सिंह

Thu, 07 Oct 2021 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Government taking anti-farmer stand: Pritam Singh
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर डोईवाला में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मौन उपवा? - फोटो : RISHIKESH
डोईवला। लखीमपुर खीरी हिंसा और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को बेवजह हिरासत में रखने के विरोध में कांग्रेस परवादून के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मौन उपवास रखा। कहा कि देश भर का किसान भाजपा की नीतियों से नाराज है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस परवादून के तमाम कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौन रखकर लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से किसान विरोधी रुख अपना रही है। सत्ता में बैठे लोग किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। कहा इस घटना से आक्रोशित कांग्रेसी देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों, लखीमपुर खीरी हिंसा और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने पर मौन उपवास रखकर प्रदर्शन किया गया। कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ खड़ी है। मौन उपवास में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, चैयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, अब्दुल रज्जाक, संजय खत्री, नागेन्द्र सिंह, भारत भूषण कौशल, अमित मनवाल, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, उम्मेद बोरा, नीरज त्यागी, आशीष खत्री, अंकित कुमार, आकाश बेलवाल, गुरतेज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed