फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government's responsibility to promote sports: Joshi

खेलों को बढ़ावा देना सरकार का दायित्व : जोशी

Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government's responsibility to promote sports: Joshi
डोईवाला में क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते केंद्रीय म? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया फिट इंडिया अभियान चलाया। कहा कि उत्तराखंड में जल्द खेल नीति लाई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी डोईवाला में लच्छीवाला वन विश्राम गृह में क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। केंद्रीय मंत्री ने डोईवाला के खिलाड़ी विनय उपाध्याय, सतीश कुमार, शहजाद, सुखविंदर सिंह, सतेंद्र चौधरी आदि को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए एक एप भी तैयार किया है। कहा कि खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना सरकार का दायित्व है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहता है। छात्रों और बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर खेलों को अपनाना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य की खेल नीति इसी माह घोषित होना प्रस्तावित है। कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा खेलों और खिलाड़ियों को उचित मंच देने का काम किया है। क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्क्ष अरुण कुमार सूद ने वर्तमान समय में युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने सरकार से राज्य में खेल नीति जल्द लागू करने की मांग की है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मनोज कांबोज, डॉ. बीएस सोढ़ी, प्रताप सिंह बिष्ट, पम्मीराज, नीलम नेगी, रीता देवी, कोमल देवी, निर्मला देवी राममूर्ति ताई, कुंवर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed