{"_id":"618d6f545d10ed0f6075c3d5","slug":"government-giving-protection-to-land-mafia-kuldeep-rishikesh-news-drn3958224190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफियाओं को संरक्षण देने रही भाजपा सरकार: कुलदीप..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफियाओं को संरक्षण देने रही भाजपा सरकार: कुलदीप..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी कुलदीप कुमार ने भाजपा सरकार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर गुटबाजी को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि भाजपा सरकार की तत्कालीन त्रिवेंद्र रावत सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि खरीद पर लगी रोक हटा दी थी, आज स्थिति यह है कि भूमाफिया किसानों और पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों की जमीन औने पौने दामों पर खरीद रहे हैं। 20 साल में पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं करा पाए। चारधाम स्थित मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड के अधीन लाने पर तीर्थ पुरोहितों का अपमान किया है। दो साल से तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारी देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। प्रेसवार्ता में बिलासपुर से विधायक तिलकराज शर्मा, कुलदीप पठानिया, हिमांशु बिजल्वाण, रमेश उनियाल, वीरेंद्र कंडारी आदि थे।