{"_id":"5e5184148ebc3ef3ed51d631","slug":"government-departments-are-getting-free-water-rishikesh-news-drn3370477151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री का पानी गटक रहे सरकारी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री का पानी गटक रहे सरकारी विभाग
विज्ञापन
भारतेंदु शंकर पांडेय
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के सरकारी विभाग उधार का पानी पीने के आदी हो गए हैं। जल संस्थान बकायादार सरकारी विभागों से करीब एक करोड़ की वसूली करने के लिए कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। करीब 17 सरकारी विभाग ऐसे हैं जो नोटिस के बावजूद उधार का पानी गटक रहे हैं।
जल संस्थान के बड़े बकायदारों में नगर निगम ऋषिकेश शीर्ष पर है। अकेला नगर निगम पिछले दस सालों से 43 लाख 30 हजार 480 रुपये का बकायदार है। यह बकाया राशि बीते 10 वर्षों से भी अधिक की है। पिछले वर्ष ज्यादा दबाव पड़ा तो निगम प्रशासन ने सात लाख 89 हजार 964 रुपये की बकाया राशि अदा की थी। बकायेदारी से जूझ रहे जल संस्थान ने कई बार कनेक्शन काटने और अन्य कागजी कार्यवाही भी की। इसके बावजूद निगम प्रशासन के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया।
यही हाल ऋषिकेश, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम क्षेत्र के अन्य सरकारी विभागों का भी है। जल संस्थान के जलकल अभियंता राजीव चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जल संस्थान की ओर से जिन सरकारी विभाग के पानी का भुगतान बकाया है, उन्हें नोटिस भेजा जाता है। विभागों की ओर से बजट न होने की दलील दी जाती है। यदि मार्च तक बकाएदार विभागों ने भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन तभी दिया जाएगा जब पिछला बिल भुगतान सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
ये हैं मुफ्त पानी गटकने वाले जल संस्थान बड़े बकायेदार
पुलिस अधिकारी मेस मुनिकीरेती 39 हजार 998 रुपये
नगर निगम पर 43 लाख 30 हजार 480 रुपये,
सिंचाई खंड पर दो लाख 65 हजार 842 रुपये
नगर के नौ विद्यालयों का चार लाख 37 हजार रुपये
बीएसएनएल पर दो लाख 15 हजार 194 रुपये
राजकीय चिकित्सालय पर 56 हजार 299 रुपये
तहसील पर 49 हजार रुपये
ऊर्जा निगम मुनिकीरेती पर दो लाख 50 हजार रुपये
लक्ष्मणझूला अस्पताल पर एक लाख दो हजार 898 रुपये
मुनिकीरेती में रेलवे गेस्ट हाउस पर एक लाख रुपये
पटवारी चौकी जौंक 61 हजार रुपये
पशु चिकित्सालय मुनिकीरेती 62 हजार रुपये
उप जिलाधिकारी कैंप कार्यालय नीलकंठ मार्ग 60 हजार रुपये
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल ढालवाला 85 हजार रुपये
स्वास्थ्य विभाग चौदह बीघा एक लाख रुपये
चिकित्साधिकारी कार्यालय मुनिकीरेती एक लाख रुपये