{"_id":"691b8da817b8c9098100c2e9","slug":"good-news-for-vendors-182-people-will-get-kiosks-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-837094-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडरों के लिए खुशखबरी : 182 लोगों को मिलेंगे खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडरों के लिए खुशखबरी : 182 लोगों को मिलेंगे खोखे
Tue, 18 Nov 2025 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने शहर में वेंडिंग जोन की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसके तहत पहले चरण में तीन वेंडिंग जोन में 182 सत्यापित वेंडरों को खोखे (ई-कार्ट) आवंटित किए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन वेंडरों का थर्ड पार्टी से भी जांच कराया जाएगा। इस पहल से शहर में व्यवस्थित और सुंदर वेंडिंग जोन की शुरुआत होगी। जल्द ही खोखा स्थापित करने के लिए कंपनी और नगर निगम के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
नगर निगम की ओर से पहले चरण में योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास, एम्स रोड स्टर्डिया केमिकल के पास और सीमा डेंटल कॉलेज के पास वेंडिंग जोन में वेंडरों को खोखे आवंटित किए जाएंगे। सोमवार को खोखा बनाने वाली कंपनी की टीम और नगर निगम के अधिकारियों ने तीनों स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
अलग-अलग वेंडिंग जोन में कितने खोखे आ सकते हैं, इसकी नाप जोख की गई। खोखा बनाने वाली कंपनी की ओर से नमूने के रूप में जो खोखे दिए गए हैं, उनमें कुछ बदलाव करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से कहा गया है। कंपनी की ओर से खोखे के डिजाइन में बदलाव करने के बाद नगर निगम ऋषिकेश और संबंधित कंपनी के मध्य एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। उसके बाद खोेखे लगाने का काम शुरू होगा। खोखा आवंटन को लेकर शुक्रवार को 11 बजे टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन
-- -
खोखे के आसपास टिनशेड नहीं लगेंगे
सोमवार को बालाजी बगीचा के कुछ वेंडरों ने नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल से मुलाकात कर खोखों के आसपास टिन शेड लगाने की अनुमति मांगी। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि खोखे के स्वरूप में किसी प्रकार का बदलाव बर्दाश्त नहीं होगा। यहां केंद्र सरकार के मानक के अनुरूप माप का खोखा वेंडरों को आवंटित किया गया है। खोखों के ऊपर टिनशेड, काली पन्नी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि खोखों के आगे फोल्डिंग शेड लगाना हो तो सभी वेंडरों को एक जैसा लगाना होगा।
-- --
कोट-
अभी तक 182 स्ट्रीट वेंडरोें का चयन किया गया है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास, एम्स रोड स्टर्डिया केमिकल फैक्टरी के पास, सीमा डेंटल कॉलेज के पास खोखे आवंटित किए जाएंगे। संबंधित कंपनी की ओर से वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया गया। संबंधित कंपनी को खोखों के डिजाइन में कुछ बदलाव के लिए कहा गया है। बदलाव के बाद कंपनी के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त