{"_id":"5f889e7b8ebc3eefb87df27b","slug":"good-news-bus-service-starts-for-chandigarh-after-six-months-rishikesh-news-drn3591931145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरु, दो बसें चंडीगढ़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरु, दो बसें चंडीगढ़ गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। रोडवेज डिपो से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुुरु हो गई है। चंडीगढ़ रूट पर दो बसें रवाना की गईं। इस रूट पर बसों का संचालन होने से अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, लुधियाना जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
करीब छह माह बाद चंडीगढ़ के लिए ऋषिकेश से बस सेवा शुरु हो पाई है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे और 11 बजे दो बसें 30-30 सवारी लेकर रवाना हुईं। रोडवेज वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनुराग पुरोहित ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए सवारियां ठीक मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस रूट खुलने का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अंबाला, पानी और हिमाचल के अन्य जिलों में जाने वाले लोग इसी रूट का प्रयोग करते हैं। रोडवेज मुख्यालय के आदेश पर जल्द ही लुधियाना रूट पर भी बस भेजी जाएगी। आगरा रूट पर भी जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा।
वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद की एक-एक बस भेजी गई। इन बसों में भी 20-20 सवारियां गईं। चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर सीमित बसें होने से रोडवेज अधिकारियों को अच्छी सवारियां मिलने की उम्मीद है। वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जीएमओयू, यातायात और टीजीएमओ की ओर से रूट पर भेजी जाने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। बृहस्पतिवार से जीएमओयू की ओर से सिलोगी-देवीखेत रूट पर भी दोपहर एक बजे बस भेजी गई। श्रीनगर कर्णप्रयाग रूट पर भी बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है।