फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gohar apology caused havoc in the Song river

सौंग नदी ने गौहरीमाफी में मचाई तबाही

Tue, 06 Sep 2016 01:32 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Tue, 06 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gohar apology caused havoc in the Song river
बारिश - फोटो : amar ujala
सौंग नदी ने रविवार की रात को गौहरीमाफी क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। मूसलाधार बारिश से मध्य रात को एकाएक सौंग नदी का स्तर बढ़ने से करीब एक बीघा कृषि भूमि और लगभग चार बीघा वन भूमि सौंग नदी की भेंट चढ़ गई। इस दौरान ग्रामीणें की धान की फसल भी नदी में बह गई। वहीं, दूसरी ओर नदी तट के समीप पर निवासरत दर्जनों परिवार रातभर जागते रहे। टिहरी फार्म नंबर तीन में एक विद्युत पोल सौंग नदी में जा गिरा। जिसके चलते वहां आसपास करंट दौड़ने लगा।
विज्ञापन


लोगों ने खेतों की ओर भागकर किसी तरह जान बचाई। लगभग आंधे घंटे तक आसपास के क्षेत्र में करंट दौड़ता रहा। परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन आंधे घंटे बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी नींद से जागे। तब जाकर कंट्रोल रूम से पूरे गांव की बिजली बंद की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण निर्मला देवी, सुनील भट्ट, बालम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमला नंद, निर्मलानंद, खुर्शीराम रतूड़ी ने बताया कि नदी का जल स्तर बढ़ने से उनकी जमीन बह गई है। नदी से सट्टे क्षेत्रों में रहने वाले देवेंद्र सेमवाल, विनोद रावत, रोहित नौटियाल, सूरत सिंह, नवीन चौहान आदि ने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों अनदेखी कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सौंग नदी से गांव की सुरक्षा के लिए पक्का तटबंध बनवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहरीमाफी में जिन जगहों से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी घुसने का खतरा है। ऐसी जगहों पर बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजाजी पार्क विभाग अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। आधा घंटे तक बिजली का पोल पानी में गिरा रहना गंभीर बात है। ग्रामीणों के फोन न उठाने के संबंध में ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। - कुश्म चौहान, एसडीएम ऋषिकेश


गौहरीमाफी क्षेत्र में सौंग नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना पर आज क्षेत्र में जाकर नुकसान का जायजा लिया गया। जल स्तर बढ़ने से दो लोगों के खेत और धान की फसल बह गई है। वन भूमि को अधिक नुकसान पहुंचा है। नुकसान की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। -शंभूनाथ गांगुली, राजस्व उप निरीक्षक रायवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed