फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   geography will soon new words

जल्द आएंगे भूगोल के नए शब्द

Fri, 01 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Fri, 01 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
geography will soon new words
भूगोल - फोटो : file photo

भूगोल तकनीकी शब्दावली आयोग की ओर से आयोजित कार्यशाला में भूगोल परिभाषा कोष समिति के विशेषज्ञों ने भूूूगोल के 20 नए शब्दों की खोज की। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जल्द ही नए शब्द प्राधिकृत शब्दकोष में प्रकाशित किए जाएंगे।

विज्ञापन


सूबे के एकमात्र राजकीय स्वायत्तशासी महाविद्यालय में चार दिवसीय भूगोल तकनीकी शब्दावली आयोग की वर्कशॉप बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इसमें देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन विशेषज्ञों ने भूगोल के नए शब्दों को तैयार करने पर चर्चा के साथ ही भूगोल के नए हिंदी शब्दों की खोज की। प्रो. वीपी सती ने बताया कि अब तक बीस नए शब्दों को समिति के विशेषज्ञों ने खोजा है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वर्ण के ए से जेड तक हिंदी शब्दों के शब्दकोष और परिभाषा तय करने की जिम्मेदारी समिति को दी गई थी। उन्होंने बताया कि नए शब्दों को नियमानुसार आयोग के प्राधिकृत हिंदी शब्दकोष के जरिये प्रकाशित किया जाएगा। आयोग समिति की प्रतिनिधि डॉ. वंदना ने बताया कि नए शब्दों को मंजूरी मिलने के बाद इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय मिजोरम के वीपी सती, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. एलपी सेमवाल, एससी सक्सेना, शहीद भगत सिंह महाविद्यालय दिल्ली के डॉ. एसके बंदूनी और डॉ. वीएस नेगी, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. राजेश नौटियालज, डॉ. दिनेश चंद्र गोस्वामी, हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिमला के डॉ. बीआर ठाकुर , राजकीय महाविद्यालय आदमपुर, हरियाणा के डॉ. मनोज कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed