फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Garhwali poetry composition 'Phunda Phoona' released

गढ़वाली काव्य रचना ‘फुंड फूंका’ का विमोचन

Mon, 11 Nov 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Garhwali poetry composition 'Phunda Phoona' released
बापूग्राम में गढ़वाली काव्य रचना फुंड फूंका का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : RISHIKESH
गढ़वाली साहित्यकार विश्व प्रकाश बौड़ाई की पुण्यतिथि पर उनकी गढ़वाली काव्य रचना ‘फुंड फूंका’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि चिंतामणि ढौंडियाल, पूर्व प्रधानाचार्य प्रशांत सुंदरियाल, शिक्षाविद् बंशीधर पोखरियाल, धनेश्वरी बौड़ाई और चंद्रप्रभा बौड़ाई ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि ‘फुंड फूंका’ की रचनाएं गढ़वाल के आम जन जीवन का दर्पण है।
विज्ञापन

इसमें कवि ने बड़े ही दार्शनिक भाव से रचनाओं का सृजन किया है। इसमें वे चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। काव्य गोष्ठी में अशोक क्रेजी, शिवप्रसाद बहुगुणा, रामकृष्ण पोखरियाल, सुनील थपलियाल, नरेंद्र रयाल, धनेश कोठारी, विनोद बिजल्वाण, गोविंदराम पोखरियाल और प्रबोध उनियाल आदि ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर विनोद ढौंडियाल, डॉ. ओमप्रकाश बौड़ाई, हरीश चंद्र, प्रशांत सुंदरियाल, डॉ. तनुजा पोखरियाल, प्रशांत ध्यानी, गिरीश कोटनाला, सतीशचंद्र बौड़ाई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed