{"_id":"58729d3e4f1c1b5e2aba86e8","slug":"garhwali-culture-call-for-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली संस्कृति को बढ़ाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली संस्कृति को बढ़ाने का आह्वान
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिजल्वाण भ्रातृ मंडल समिति के वार्षिक सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजल्वाण भ्रातृ मंडल समिति का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने गढ़वाली भाषा-बोली, संस्कृति और रीति-रिवाजों को बचाने और बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अपर जिलाधिकारी चंद्रेश्वर प्रसाद बिजल्वाण ने किया। समिति अध्यक्ष मातव प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि समिति आगामी हाईस्कूल ओर इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन में लोक गायक विनोद बिजल्वाण की टीम ने शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर विजेंद्र प्रसाद, अशोक बिजल्वाण, गोविंद राम बिजल्वाण, सुंदर लाल, शिव प्रसाद, दयाराम बिजल्वाण, चक्रधर प्रसाद, मनोहर लाल, पुरुषोतम दत्त, मुरारी लाल, प्यारे लाल व राधाकृष्ण बिजल्वाण उपस्थित रहे।
विज्ञापन