{"_id":"66e361854bfdc8d1470a0584","slug":"garbage-collection-vehicle-has-been-lying-like-garbage-for-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-499972-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एक साल से कूड़े की तरह पड़ा हुआ है कूड़ा उठाने वाला वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एक साल से कूड़े की तरह पड़ा हुआ है कूड़ा उठाने वाला वाहन
विज्ञापन
विकासखंड मुख्यालय में बीते एक वर्ष से कूड़ा वाहन धूल फांक रहा है। विभाग ने न तो कूड़ा वाहन का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है और न ही इसके लिए चालक की व्यवस्था की है। जिससे विकासखंड को इस वाहन का फायदा नहीं मिल पा रहा है।
एक वर्ष पूर्व यमकेश्वर विकासखंड को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा वाहन मिला था। इस वाहन से विकासखंड के सड़क से जुड़े बाजारों से कूड़ा उठान का कार्य लिया जाना था। विकासखंड को कूड़ा उठान वाहन मिलने से ग्रामीण बाजारों में स्वच्छता की उम्मीद जगी थी। लेकिन यह वाहन एक साल बाद भी सड़क पर नहीं उतर पाया है।
विकासखंड मुख्यालय परिसर में ही वाहन निष्प्रोज्य पड़ा है। बताया जा रहा है कि वाहन की बैटरी भी खराब हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मंयक आदि ने कहा कि जल्द ही वाहन प्रयोग में नहीं लाया गया तो यह खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि विकासखंड प्रशासन एक साल बाद भी न तो वाहन का परिवहन विभाग में पंजीकरण करा पाया है और न ही इसके संचालन के लिए चालक की व्यवस्था करा पाया है। विकासखंड के सड़क से जुड़े बाजारों में कूड़ा उठान की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
-- -
- स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के पंचायत राज विभाग की ओर से यमकेश्वर विकासखंड को कूड़ा उठान वाहन मिला है। लेकिन ड्राइवर की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। - सीएस चौहान, एसडीएम यमकेश्वर