फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganpati Bappa next year you come soon...., Ganga Ghat resonated with the announcement

गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना...., उदघोष से गूंजा गंगा घाट

Mon, 20 Sep 2021 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa next year you come soon...., Ganga Ghat resonated with the announcement
त्रिवेणी घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/डोईवाला/रायवाला। गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना..., भजनों से तीर्थनगरी की गलियां और गंगा घाट गूंजायमान रहे। ढोल नगाडे और अबीर गुलाल उड़ाकर लोगों ने गंगा घाट और तटों पर गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस यात्रा में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

रविवार को श्रद्धालुओं ने अपने घरों और पांडालों में बैठाए भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया..., गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना..., भजनों के साथ उनकी विदाई की। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन, मुनिकीरेती, साईंघाट और त्रिवेणीघाट पर सुबह से देरशाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग झूमने और नाचने के बाद गंगा तट पर विधिविधान के साथ गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें विदा कर जल्द ही अगले बार आने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

वहीं डोईवाला में
डोईवाला। आदर्श समिति की ओर से कोठारी कॉलोनी मिस्सरवाला में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया था। समापन पर अध्यक्ष आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी, उम्मेद सिंह नेगी, रमेश वासन, प्रकाश कोठारी, राजकुमार, विनोद राणा, ईश्वरचंद अग्रवाल, सुरेंद्र बाली आदि थे। वहीं, दूसरी ओर बुल्लावाला में भी श्री गणेश महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आयोजन कर भगवान गणेश से खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में संजय शर्मा, सुलोचना शर्मा, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, हेमा पुरोहित, प्रकाश सुमन ध्यानी, जितेन्द्र नेगी, राजकुमार, अरुण सूद, विनय कंडवाल, सार्थक शर्मा, डॉ. बीएस सोढ़ी, मृगेन्द्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायवाला। बीते गणेश चतुर्थी से स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का सामूहिक रूप से चल रहा नियमित पूजन कार्यक्रम रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें पौराणिक देवभूमि सोसायटी, वाल्मीकि मंदिर और नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में आयोजित सामूहिक गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरिद्वार स्थित गंगा में किया गया।

भगवान केवल भाव के भूखे होते हैं
डोईवाला। प्रेमनगर बाजार पंचायत घर परिसर में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में कथाव्यास आदित्यनंद महाराज ने कहा कि परमात्मा केवल भाव के ही भूखे होते है। श्रद्धा से किया गया नमन वह स्वीकार कर लेते है। कहा कि जिस भाव से भक्त परमात्मा की आराधना करते है, प्रभु उसी रूप में उनको प्राप्त हो जाते है। इस दौरान भाजपा नेता धीरेन्द्र पंवार, नीरज गुप्ता, रेखा मिश्रा, किशन सिंह, भूपेश प्रजापति, अमन, सत्यप्रकाश, ज्योति, पिंकी, सिमरन, अश्वनी गुप्ता, चमेली देवी, मीमांशा, सुरेश पुंडीर, किरन बाली, आनंदमयी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed