फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganges flowing 15 cm above the warning mark

चेतावनी निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही गंगा

Thu, 13 Aug 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ganges flowing 15 cm above the warning mark
चेतावनी निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी। - फोटो : RISHIKESH
गंगा का जलस्तर बुधवार को चेतावनी स्तर से 15 सेमी नीचे था। रात को हुई बारिश के बाद चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई है। वहीं बारिश के कारण कई कॉलोनियों के आगे बारिश के पानी के आई सिल्ट और कूड़ा जमा हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से गंगा नदी उफान पर है। मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण चंद्रभागा नदी भी उफान पर है। नदी के आसपास बस्तियों में रह रहे लोग भारी बारिश के कारण रातभर नहीं सो पाए। मंगलवार रात गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण त्रिवेणीघाट की सीढ़ियों तक सिल्ट जमा हो गई थी। सिल्ट के साथ आया कूड़ा भी घाट पर एकत्रित हो गया था। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से केंद्रीय जल आयोग की टीम भी गंगा के जलस्तर पर नजर रख रही है। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता अमन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगा जलस्तर 339.60 मीटर रिकार्ड किया गया, जो कि चेतावनी स्तर से 15 सेमी ऊपर है। जैसे जैसे पर्वतीय इलाकों में बारिश हो रही है वैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़-घट रहा है। गंगा के घटते-बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। श्यामपुर में बंगाला नाला भी उफान पर है। खदरी क्षेत्र के खादर में सुसवा नदी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह रही जलस्तर की स्थिति
09 अगस्त- 338.88 मीटर
10 अगस्त- 339.00 मीटर
11 अगस्त- 339.60 मीटर (चेतावनी स्तर से 15 सेमी ऊपर)
12- अगस्त- 339.60 मीटर (चेतावनी स्तर से 15 सेमी ऊपर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed