फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga water sent from Gomukh to Ayodhya

गोमुख से गंगा जल अयोध्या के लिए भेजा

Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga water sent from Gomukh to Ayodhya
गोमुख से लाए गंगाजल को स्वामी कृष्णाचार्या महाराज को देते संत समाज के लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पांच अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के भूमि पूजन को तीर्थनगरी के संत समाज द्वारा गोमुख से लाया हुआ गंगा जल अयोध्या रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मायाकुंड स्थित कृष्ण कुंज आश्रम में मेयर अनिता ममगाईं व संत समाज की ओर से जगतगुरु रामानुजाचार्य उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज को भेंट किया गया। स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की ओर से अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान गोमुख के पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा। अयोध्या से विशेष आमंत्रण पर जा रहे जगतगुरु रामानुजाचार्य महाराज ने बताया कि भारतीयों के लिए यह 5 अगस्त दीपावली के पर्व के समान है। तुलसी मानस मंदिर रामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि उत्तराखंडवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। इस दौरान संत समाज ने कलश की विशेष पूजा अर्चना की और मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर गोपालचार्य महाराज, स्वामी अनंताचार्य, योगी रुद्र नारायण, गोविंद दास, राम हृदय, कपिल नारायण, भक्ति सार, कृष्णदास सुदर्शन दास पंडित, अभिषेक शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, दीपक दरगन, राम चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed