फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News: Ganga View Point will be built on Haridwar Road

Rishikesh News: हरिद्वार रोड पर बनेगा गंगा व्यू प्वांइट, हाईवे से ही नजर आएगा खूबसूरत नजारा

Sun, 15 Oct 2023 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

नगर निगम प्रशासन हरिद्वार रोड पर 84 सीढ़ी से 72 सीढ़ी तक विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य कराने जा रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि करीब 300 मीटर के दायरे में फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Rishikesh News:  Ganga View Point will be built on Haridwar Road
ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरिद्वार रोड पर नगर निगम प्रशासन गंगा व्यू प्वाइंट बनाने जा रहा है। जिससे पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को हाईवे से ही गंगा का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन हरिद्वार रोड पर 84 सीढ़ी से 72 सीढ़ी तक विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य कराने जा रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि करीब 300 मीटर के दायरे में फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा टायल्स, हैंगिंग गार्डन, रेलिंग आदि बनाई जाएंगी। इस दायरे में अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। जिससे की हाईवे से ही गंगा का सुंदर नजारा दिख सके। यहां लाइटिंग की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। निगम प्रशासन ने बताया कि उक्त क्षेत्र केा गंगा व्यू प्वांइट के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

Chardham yatra 2023: 14 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में बंद होंगे गंगेत्री धाम के कपाट, छह महीने यहां होगी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय झील का भी किया जाएगा सौंदर्यीकरण
नगर निगम प्रशासन संजय झील क्षेत्र को इको टूरिज्म के लिए विकसित करने जा रहा है। इसके लिए यहां फिशरीज भी लगाई जा रही है। इसके साथ ही संजय झील क्षेत्र में हट व बैंच भी लगाए जाएंगे। आवागमन के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त एसके भट्ट ने कहा कि कार्य योजना तैयार की गई है। हरिद्वार रोड पर गंगा व्यू प्वाइंट बनाए जाने की योजना है। यहां 84 सीढ़ी से 72 सीढ़ी तक करीब 300 मीटर के दायरे में विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। उक्त स्थान से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। -चंद्रकांत भट्ट, सहायक आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed