फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga shoppers couple rescued

दुकानदारों ने दंपति को गंगा में डूबने से बचाया

Tue, 02 Aug 2016 01:15 AM IST
ऋषिकेश।
ऋषिकेश। Updated Tue, 02 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से गंगा स्नान करने आए एक दंपति को स्थानीय दुकानदारों ने उस समय सकुशल बचा लिया जब नहाते समय उनका पैर फिसला और वे गंगा की तेज धारा में बहने लगे। घटना स्वर्गाश्रम गंगाचौक घाट के समीप सुबह पांच बजे की है। जान बचाने पर दंपति ने युवकों का आभार जताया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह पांच बजे दिल्ली के एक दंपति गंगाचौक घाट पर स्नान कर रहे थे। तभी नहाते समय महिला का पैर फिसला और वह गंगा की तेज धाराओं में बहने लगी। पत्नी को गंगा में बहते देख पति ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी जिससे दोनों पानी की धारा में बहने लगेे। दोनों को गंगा में बहते देख स्थानीय दुकानदार राजू (22) पुत्र महेश शीशमझाड़ी और विश्वास (20) पुत्र सुंदरलाल स्वर्गाश्रम निवासी ने गंगा में छलांग लगा दी और करीब पचास मीटर की दूरी पर डूब रहे दंपति को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed