फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga shifted 100 meters away, risking bathing

Rishikesh News: 100 मीटर दूर खिसकी गंगा, जोखिम में स्नान

Tue, 13 Jan 2026 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 13 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga shifted 100 meters away, risking bathing
स्वर्गाश्रम वेद निकेतन घाट पर इस तरह घाट को छोड़ बह रही गंगा। स्रोत संवाद।

विज्ञापन
ऋषिकेश के तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर नेजा-निशान के साथ देव डोलियों का संगम होने जा रहा है। पर्वतीय संस्कृति और आस्था के इस महामिलन के बीच गंगा का घटा जलस्तर चुनौती पेश कर रहा है। घाटों के किनारे से पानी काफी दूर चले जाने के कारण श्रद्धालुओं के लिए स्नान करना कठिन और असुरक्षित हो गया है। जलस्तर कम होने के चलते मुख्य घाटों से गंगा की धारा करीब 100 मीटर दूर जा चुकी है।

सोमवार को मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन और त्रिवेणीघाट के गंगा घाटों की पड़ताल की गई। मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद घाट से गंगा की धारा गायब दिखी। यहां घाट से करीब 100 मीटर दूर गंगा बह रही है। घाट पर एक छोटी सी जलधारा है, जो आचमन योग्य नहीं है। श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में आचमन करने के लिए जान जोखिम में डालकर 100 मीटर दूर भाग रहे हैं।
विज्ञापन




स्वामीनारायण घाट पर जाकर देखा तो यहां गंगा घाट पर बह तो रही है, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए ब्लॉक के कारण श्रद्धालु मां गंगा की जलधारा का आचमन नहीं कर पा रहे हैं। यहां ब्लॉक और घाट की ऊंचाई अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपोवन क्षेत्र में भी यही नजारा देखने को मिला। यहां गंगा सच्चा धाम घाट से करीब 50 मीटर दूर होकर बह रही है। स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन घाट पर पहुंचे तो यहां भी ऐसा ही नजारा रहा। यहां भी गंगा घाट को छोड़कर बह रही है। वानप्रस्थ घाट, भारत साधु समाज घाट पर गंगा में बड़े-बड़े पत्थर दिखाई दे रहे हैं। जिसमें श्रद्धालु स्नान नहीं कर पाएंगे।




त्रिवेणीघाट में गंगा की जलधारा को जेसीबी की मदद से घाट पर पहुंचाया तो गया है, लेकिन घाट पर आ रही उस जलधारा से भी मकर संक्रांति पर लोगों को पर्याप्त जल नहीं मिल पाएगा। इन दिनों उस जलधारा को पानी भी घुटने से कम हैं। ऐसे में कई श्रद्धालु घाट से करीब 100 मीटर दूर बह रही गंगा में स्नान के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed