{"_id":"605cdede8ebc3ec4965b300a","slug":"ganga-flowing-away-from-triveni-ghat-near-kumbh-rishikesh-news-drn374771795","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ नजदीक, त्रिवेणीघाट पर आज भी दूर बह रही गंगा 16-42-55","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ नजदीक, त्रिवेणीघाट पर आज भी दूर बह रही गंगा 16-42-55
विज्ञापन
त्रिवेणीघाट पर इस तरह आ रही है गंगा की जलधारा।
- फोटो : RISHIKESH
विनोद मुसान
ऋषिकेश। कुंभ कार्यों के तहत सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन तीर्थनगरी की हृदयस्थली कहे जाने वाले त्रिवेणी घाट से गंगा आज भी दूर बह रही है। गंगा की धारा को घाट पर लाने के कई प्रयास किए गए, मगर स्थाई समाधान आज तक नहीं हो पाया। गंगा की एक जलधारा को त्रिवेणीघाट पर लाने के लिए प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन एक बार में यदि 12 करोड़ रुपये खर्च कर यहां चैनल बना दिया जाता तो इसका स्थायी समाधान हो जाता। सिंचाई विभाग ने महाकुंभ 2021 को देखते हुए वर्ष 2019 में ही प्रोजेक्ट बनाकर कुंभ मेला प्रशासन को भेज दिया था, लेकिन मेला प्रशासन ने इसे शासन की ओर सरका दिया, जो वहां निरस्त हो गया।
इन दिनों कुंभ कार्यों के तहत गढ़वाल मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर जिला विधिक सेवा विकास प्राधिकारण की सचिव कई बार घाटों का निरीक्षण कर चुके हैं। सभी अधिकारियों का फोकस त्रिवेणीघाट पर रहता है, लेकिन अधिकारी औपचारिकताएं निभा कर चले जाते हैं। वर्ष 2019 में सिंचाई विभाग की ओर से कुंभ कार्यों के तहत त्रिवेणी घाट पर गंगा को लाने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट बनाकर भेजा था। इस प्रोजेक्ट के चंद्रभागा नदी के मुहाने पर मायाकुंभ क्षेत्र में गंगा किनारे घाट पर कंक्रीट 60-60 मीटर लंबाई के दो आकर्षक स्पर और 20 गुणा 500 मीटर का एक चैनल बनया जाना था। जिसे सिंचाई विभाग कुंभ कार्यों के तहत करना चाहता था, लेकिन यह प्रोजेक्ट फिलहाल नमामि गंगे के तहत केंद्र को सरका दिया गया है। इस प्राजेक्ट के तैयार हो जाने से गंगा की धारा स्थायी रूप से 12 महिने घाट पर बहती। इससे पूर्व भी सिंचाई विभाग ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ ही सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की को योजना की मॉडल स्टडी के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब जब कुंभ के स्नान सिर पर हैं, ऐसे में अधिकारियों के लिए इन दिनों घाट पर गंगा की जलधारा को बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।
जलस्तर बढ़ाने के लिए बांध प्रशासन को लिखा पत्र
ऋषिकेश। गंगा सभा ऋषिकेश की मांग पर सिंचाई विभाग ने टिहरी, कोटेश्वर और श्रीनगर बांध प्रशासन को मेला अवधि के दौरान सुबह पांच बजें से शाम रात्रि आठ बजे तक पानी छोड़े जाने को पत्र लिखा है, ताकि घाट पर आने वाले स्नानार्थियों को स्नान में दिक्कत न हो। सहायक अभियंता, सिंचाई अनुभव नौटियाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
कोट:
कुंभ में स्नानार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा का जलस्तर लगातार घाट पर बना रहे, इसके लिए डेम से पानी छोड़ने सहित अन्य दूसरे प्रयास भी किए जा रहे हैं।
- रविनाथ रमन, आयुक्त गढ़वाल
कोट:
विभाग की ओर से गंगा की जलधारा को घाट पर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि कुंभ में आने वाले लोगों को स्नान के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। घाट पर स्थायी चैनल का निर्माण हो जाता तो समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाता, लेकिन फिलहाल अस्थायी तौर-तरीकों से काम चलाया जा रहा है।
- अनुभव नौटियाल, सहायक अभियंता-प्रथम, सिंचाई खंड, देहरादून
कुंभ मेला 2021 के तहत हुए कार्य
1- त्रिवेणीघाट पर सरस्वती नाले की टेपिंग किए जाने के कारण क्षतिग्रस्त घाट एवं प्लेटफार्म का निर्माण - लागत 99.45 लाख रुपये
2- आस्था पथ किनारे बाढ़ सुरक्षा के कार्य- 11.6 करोड़ रुपये
3- त्रिवेणीघाट पर चेन-पिल्लर का निर्माण कार्य (अस्थायी प्रवृत्ति) - 42 लाख रुपये
अन्य लंबित प्रोजेक्ट पाइप लाइन में
1- आस्थापथ में घाटों का निर्माण - लागत 357.22 लाख रुपये
2- चंद्रभागा नदी पर विकास कार्यों की योजना - लागत 1261.16 लाख रुपये
3- गंगा की जलधारा को त्रिवेणीघाज्ञ् पर लाने की योजना - लागत 1253.71 लाख रुपये

गंगा की जलधारा को स्थानीयरुप से त्रिवेणीघाट पर लाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया प्रोज?- फोटो : RISHIKESH