फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four youths rescued a 12-year-old girl who was being swept away in the Jakhan River.

Rishikesh News: जाखन नदी में बह रही 12 वर्षीय बालिका को चार युवकों ने बचाया

Tue, 28 Jul 2026 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four youths rescued a 12-year-old girl who was being swept away in the Jakhan River.
डोईवाला। जाखन नदी में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद छुट्टी पर आए एक सैनिक और तीन युवकों ने नदी में छलांग लगाकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालिका अपने साथियों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। बालिका को बहता देख नदी किनारे मौजूद छुट्टी पर आए सैनिक अजय कुमार निवासी चंडी प्लांटेशन तथा आशुतोष, राहुल और तुषार,निवासी लालतप्पड़, ग्राम माजरी ग्रांट ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्राम प्रधान निशा देवी एवं मंगल सिंह ने अजय कुमार और उनके साथियों के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी और संवेदनशील लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed