फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four months later added power connection

चार महीने बाद जुड़ा बिजली कनेक्शन

Wed, 04 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 04 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four months later added power connection
बिजली मीटर - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों और पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब गर्मी नहीं सताएगी। बिल का भुगतान नहीं होने पर कटी बिजली आखिरकार चार महीने बाद मंगलवार को बहाल हो गई। अभिभावकों और प्रयत्न सामाजिक संस्था के प्रयास से विद्युत कनेक्शन जोड़ा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऊर्जा निगम को राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला का अगस्त 2012 से 20 हजार 125 रुपये बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। बकाया होने पर जनवरी 2016 में निगम के मुनिकीरेती सब डिवीजन ने स्कूल का कनेक्शन काट दिया था। बिजली नहीं होने से छात्रों और शिक्षकों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए दो मई को अमर उजाला ने ‘बिना बिजली और पंखे के पढ़ रहे नौनिहाल’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला गंभीर होने पर अभिभावकों ने आपसी सहयोग से सात हजार रुपये और प्रयत्न सामाजिक संस्था कार्यकर्ताओं ने पांच हजार रुपये का सहयोग देकर 12 हजार रुपये ऊर्जा निगम सब डिवीजन मुनिकीरेेती में जमा करवा दिए हैं।  मंगलवार को बिजली का कनेक्शन जुड़ने पर स्कूल में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाध्यापक लक्ष्मी बड़थ्वाल ने बताया कि शेष बिल आठ हजार 125 रुपये का भुगतान भी समाज के जागरूक लोगों के सहयोग से जल्द किया जाएगा। अभिभावकों और संस्था के सहयोग के लिए शिक्षकों ने अमर उजाला और संस्था कार्यकर्ता अश्विनी गुप्ता, मिन्हाल हासिम, राकेश मुदगिल, नीरज, अब्दुल, शिवकुमार और राकेश चंदन का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed