{"_id":"860da2667613599c7797368308afe370","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर कालेकीढाल में एक विक्रम ने हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार रॉबिन नेगी 17 पुत्र सब्बल सिंह नेगी गुमानीवाला और ऋषभ शर्मा 20 पुत्र जयभगवान शर्मा सोमेश्वर नगर निवासी चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया है। एक युवक का कंधा और एक का घुटना फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
बुध-बृहस्पतिवार की देर रात करन 23 पुत्र प्रेम सिंह उत्तरकाशी निवासी को चंद्रभागा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। तीसरी दुर्घटना आईडीपीएल के पास हुई।
विज्ञापन
जिसमें ज्ञान सिंह 52 निवासी ज्वालापुर बाइक अनियंत्रित होने से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई।