{"_id":"65b6c1a4c5f6b7bbab00b3b4","slug":"four-cases-have-been-revealed-and-five-accused-have-been-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-338096-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चार घरों में लाखों की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चार घरों में लाखों की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
I- दिन में योगी का भेष बनाकर मांगते थे भीख, करते थे मकानों की रेकी
I
I- रानीपोखरी, सैन चौकी, तरली जौली में की थी चोरी, पांच लाख का माल बरामदI
कोतवाली और रानीपोखरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर चार मामलों का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। खुलासे के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिन में जोगी का भेष बनाकर भीख मांगते थे। मकानों की रेकी करने के बाद रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
डोईवाला कोतवाली में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग दो स्थानों पर सेंधमारी कर लाखों की चोरी काे अंजाम दिया था। इधर रानीपोखरी क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने दो स्थानों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दे दिया। डोईवाला कोतवाली के तरली जौली सैनचौकी के पास हरीश मोहन डबराल के घर बीते 29 सितंबर को अज्ञात चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
25 जनवरी को भानियावाला निवासी प्रदीप कुमार बड़थ्वाल के घर भी अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और आभूषण आदि चोरी कर लिए थे। 17 नवंबर को घेला डांडी रानीपोखरी निवासी सुमन प्रकाश के घर चोरों ने नकदी और सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। इसी तरह अज्ञात चोरों ने सांरगधरवाला भोगपुर निवासी दिनेश कुमार के घर से आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। दोनों थाना ने संयुक्त टीम गठित की। टीम ने चोरों तक पहुंचाने के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस टीम ने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निकट भूमिया मंदिर के पास पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एचएस पंखोली ने आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ पिलिया निवासी सपेरा बस्ती, भानियावाला, अजय पुत्र बग्गी हाल निवास गोसीपुर सपेरा बस्ती पथरी हरिद्वार मूल निवास चांसराम मंगल काॅलोनी देह बस्ती करनाल हरियाणा, नौशाद गोसीपुर सपेरा बस्ती पथरी हरिद्वार, रचित नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, अलबख्श निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला के रूप में कराई। आरोपियों के पास से नकली तमंचा और चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए माल की कीमत 5 लाख के आसपास बताई जा रही है।