फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former head killed in road accident

सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत

Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Former head killed in road accident
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में स्वर्गाश्रम के पूर्व प्रधान की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि घटना बीते शुक्रवार देर शाम की है। स्वर्गाश्रम के पूर्व प्रधान और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड नंबर एक निवासी मदन सिंह नेगी (58) पुत्र त्रिलोक सिंह नेगी, अपने निजी वाहन से हरिद्वार से बैराज मार्ग होते हुए स्वर्गाश्रम की ओर आ रहे थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बैराज मोटर मार्ग पर छानबीन शुरू की। बैराज पुल से करीब दो किमी पहले उनकी कार सड़क से करीब 10 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। परिजनों ने उन्हें एम्स में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए उनका शव एम्स में रखा गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed