{"_id":"67d09c55ffb87cd2c0048744","slug":"former-captain-dhoni-reached-dehradun-with-his-wife-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-639167-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पूर्व कप्तान धोनी पत्नी संग पहुंचे देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पूर्व कप्तान धोनी पत्नी संग पहुंचे देहरादून
Wed, 12 Mar 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी व अन्य लोगों के साथ मंगलवार को देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। धोनी क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि मसूरी में ऋषभ पंत की बहन का शादी समारोह रखा गया है। जिसमें शामिल होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी व अन्य लोगों के साथ पौने तीन बजे विशेष चार्टर्ड विमान द्वारा देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।
करीब तीन बजे धोनी व अन्य लोग एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। कुछ लोग धोनी के साथ सेल्फी लेने में सफल रहे। कुछ मीडियाकर्मी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने बिना किसी से कोई बात किए काले रंग की कार में बैठ गए। जिसके बाद सभी लोग एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और क्रिकेटरों के एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं। जहां से सभी लोग मसूरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।