{"_id":"6797e374fb4f41780104bed0","slug":"forest-land-will-soon-be-demarcated-for-runway-expansion-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-604897-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रनवे विस्तार के लिए जल्द होगा वन भूमि का सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रनवे विस्तार के लिए जल्द होगा वन भूमि का सीमांकन
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट के लिए रनवे विस्तार के लिए जल्द ही एयरपोर्ट प्रशासन और वन विभाग की टीम वन भूमि पर जाकर पेड़ों की गिनती कर सीमांकन के बाद प्रस्ताव तैयार करेगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। वन मंजूरी मिलने के बाद ही रनवे विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।
देहरादून एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए चोरपुलिया की तरफ से 1.955 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस अधिग्रहित भूमि पर एयरपोर्ट के लिए कैट वन लाइट लगाई जानी प्रस्तावित हैं। वहीं एयरपोर्ट बाउंड्री और ऋषिकेश मुख्य मार्ग के बीच में अठूरवाला से कुल 6.0770 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस जमीन पर एयरपोर्ट के लिए बेसिक स्ट्रिप बनाई जाएगी। ताकि इमरजेंसी के दौरान इस कच्ची जमीन पर विमान को फिसलने से रोका जा सके।
रनवे विस्तार के लिए थानो वन भूमि के लिए अभी तक 46 हेक्टेयर भूमि का सिर्फ एक बार संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया जा चुका है।
वन विभाग का कहना है कि रनवे विस्तार के लिए जमीन को पेड़ों की गिनती और सर्वे कर वन मंजूरी के लिए फाइल केंद्र को भेजी जानी है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद ही पेड़ कटान के बाद वन भूमि हस्तांतरित कर एयरपोर्ट को सौंपी जाएगी। एयरपोर्ट पर और अधिक बड़े विमानों की आवाजाही के लिए रनवे विस्तारीकरण करना जरूरी है। जिस कारण एयरपोर्ट द्वारा करीब चार साल पहले थानो वन भूमि से संबंधित एक प्रस्ताव सरकार को दिया गया था। जिस पर अब तक कोई खास काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद वन विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन की टीम जंगल का संयुक्त सर्वे करेगी। जिसके बाद पेड़ों की गिनती और सीमांकन के बाद प्रस्ताव तैयार कर वन मंजूरी के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। - एनएल डोभाल, रेंजर थानो रेंज
-- -
एयरपोर्ट के लिए आईएसएस सिस्टम लगाया जाना है। जिसके लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण कर ली है। बेसिक स्ट्रिप के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। लेकिन रनवे विस्तार के लिए जंगल की तरफ से जमीन पर बात आगे नहीं बढ़ पाई है। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक