{"_id":"6aad384415ebe45adb06c2b1","slug":"forest-department-alleges-encroachment-on-srinagar-national-highway-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-146565-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वन विभाग ने एनएच श्रीनगर पर अतिक्रमण कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वन विभाग ने एनएच श्रीनगर पर अतिक्रमण कराने का लगाया आरोप
Fri, 18 Sep 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
-हाईवे किनारे अतिक्रमण होंगे ध्वस्त
वन विभाग ने एनएच श्रीनगर पर अतिक्रमण कराने का लगाया आरोप
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज अधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल पर हाईवे पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए एनएच श्रीनगर गढ़वाल के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखने की बात कही गई है। एनएच श्रीनगर के अधिशासी अभियंता ने कहा कि अभियान चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।
शिवपुरी रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि तपोवन में पुलिस चौकी से शिवपुरी तक हाईवे किनारे दुकानें संचालित हो रही हैं। दुकानदार पॉलिथीन, डिस्पोजल, बचा हुआ खाना और अन्य अपशिष्ट को वन भूमि में फेंक रहे हैं। इससे वन्यजीव हाईवे की ओर आ रहे हैं और वन्यजीवों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की आशंका बनी रहती है। हाईवे के किनारे दुकानें लगने से पर्यटक के वाहन भी हाईवे पर पार्क किए जा रहे हैं। इससे हाईवे पर जाम भी लग रहा है। हाईवे किनारे कुछ लोग स्थायी निर्माण कर रहे हैं, इसकी शिकायतें वन विभाग तक पहुंच रही हैं। बताया कि ब्रह्मपुरी से तीन किलोमीटर आगे तिमलपाणी में कच्ची दुकान को अंदर से वेल्डिंग कर पक्का ढांचा बनाने की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि वन भूमि पर पक्का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जेसीबी की मदद से पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त कर वहां पर पौधरोपण किया जाएगा। हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा जाएगा।
कोट-
- तपोवन से शिवपुरी तक हाईवे किनारे अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए उनके संचालकों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।-राजवीर चौहान, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल