फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest area declared no plastic zone

Rishikesh News: वन क्षेत्र नो प्लास्टिक जोन घोषित

Thu, 30 Jul 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Forest area declared no plastic zone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढालवाला। नीलकंठ कांवड़ यात्रा विधिवत शुरू हो गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाबा नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए कांवड़ यात्रियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह सेवा समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की हैं।

इन सेवा समितियों ने भंडारे, टेंट और सेवा शिविर शुरू कर दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शरबत, छाछ, फल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाएं 24 घंटे मेडिकल कैंप भी संचालित कर रही हैं। इस बीच, वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूरे वन क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित करते हुए भंडारा संचालकों को स्टील के बर्तनों के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। प्लास्टिक और थर्माकोल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि कचरा खुले में या झरनों में फेंकने, डीजे व तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल और निर्धारित सीमा से बाहर टेंट लगाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed