{"_id":"5f8745528ebc3e9bc202c366","slug":"focus-will-be-on-toilet-cleanliness-and-safety-in-kumbh-mela-rishikesh-news-drn3590863135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में शौचालय, सफाई और सुरक्षा पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में शौचालय, सफाई और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
विभागीय टीम के साथ गंगा घाट का निरीक्षण करते उपमेलाधिकारी अंशुल सिंह।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर उप मेला अधिकारी ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक, नगर पालिका मुनिकीरेती और नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में सिंचाई और पीडब्लूडी के विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर गंगा घाटों और तटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मेला अधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बुधवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और त्रिवेणीघाट का निरीक्षण करने आए उपमेला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना जरूरी है। कहा गंगा घाटों और तटों पर कहां कूड़ेदान लगेंगे, कहां शौचालय की व्यवस्था होगी, इसके लिए संबंधित पालिका, निकाय और निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, नगरपालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट ने बताया कि उप मेला अधिकारी ने कुंभ मेले के दौरान क्षेत्र में साफ सफाई और शौचालय व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सभासद नवीन राणा, अमित रावत आदि शामिल थे।