फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Flood protection work will not be possible before monsoon

Rishikesh News: मानसून से पहले नहीं हो सकेंगे बाढ़ सुरक्षा के काम

Fri, 24 May 2024 05:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Flood protection work will not be possible before monsoon
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते धन आवंटन नहीं हो पा रहा है। इस कारण बाढ़ सुरक्षा के काम नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभागीय स्तर पर प्रयास हो रहे हैं कि किसी तरह बाढ़ सुरक्षा के काम कराए जा सकें।
विज्ञापन

जून में मानसून आ जाने पर इस बार खासी एहतियात रखनी होगी। मानसून में क्षेत्र की नदियां और नाले विकट रूप में आ जाते हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले से ही किए जाते रहे हैं। प्रदेश में लोकसभा की चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण छोटे-बड़े कार्य इस बार धन आवंटन नहीं होने से लटके हैं। छोटे कामों में नदियों को चेनलाइज किया जाता है। माजरी ग्रांट शेरगढ़ में नदी के तेज बहाव से हुए कटाव से एक मकान बह गया था। विभाग की ओर से सौंग, जाखन और सुसवा नदी को चेनलाइज करने के प्रस्ताव दिए गए हैं। साथ ही सुसवा नदी में रिवर ड्रेजिंग का भी प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा सिपेट सौंग नदी और बीएसएफ सुसवा नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने की योजना थी। तमाम कामों के लिए अब तक धनराशि मुहैया नहीं हो सकी।
विज्ञापन

------------------
विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। इनके लिए धन आवंटन नहीं होने से काम शुरू नहीं हो सके हैं। विभागीय स्तर पर कुछ कामों को कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - डीसी उनियाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed