फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fleet ran from airport to Raipur

Rishikesh News: एयरपोर्ट से रायपुर तक दौड़ाई गई फ्लीट

Tue, 28 Jan 2025 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fleet ran from airport to Raipur

विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक फ्लीट दौड़ाई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद की।

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम करीब 3:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री एमआई 17 हेलीकॉप्टर में सवार होकर रायपुर, देहरादून के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर सीएम धामी और अन्य बड़े नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा सकता है।
विज्ञापन




रायपुर में पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सड़क मार्ग से शाम 8:40 बजे वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक फ्लीट दौड़ाई गई। वन क्षेत्र होने के कारण पीएमओ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के अंदर सीआईएसएफ तो बाहर, पुलिस खुफिया विभाग और दूसरे सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े जवान मोर्चा संभालेंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट पर एसपी तृप्ति भट्ट, एसपी निहारिका तोमर, एसपी हरीश वर्मा, सीओ संदीप नेगी, एडीएम जय भारत, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।



---

एयरपोर्ट से रायपुर तक वन विभाग की 11 टीमें तैनात



देहरादून एयरपोर्ट से लेकर रायपुर तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ घना जंगल है। खासकर थानो वन रेंज के जंगल में हाथी, गुलदार और दूसरे वन्य जीवों की मुख्य मार्ग पर आवाजाही रहती है। जिस कारण वन विभाग की टीमों को गन, ट्रेंकुलाइजर गन, संबंधित उपकरणों के साथ एयरपोर्ट से लेकर रायपुर तक तैनात कर दिया गया है। एयरपोर्ट के अंदर पिंजरे लगाए गए हैं। एयरपोर्ट टर्मिनल से विधालना बैरियर तक एक टीम, विधालना से कुडियाल तक दूसरी टीम, कुडियाल से भूमिया देवी, भूमिया देवी से वन रेंज कार्यालय, वन रेंज से मैगी प्वाइंट, मैगी प्वाइंट से पांववाला सौडा, पांववाला से रिहड़ खाला, रिहड़ खाला से भोपाल पानी, भोपाल पानी से सौड़ा सरोली, सौडा सरोली से महाराणा प्रताप कॉलेज और एक टीम स्टेडियम में मौजूद रहेगी।


---



एसडीआरएफ से भूमिया मंदिर तक जनरेटर से होगी लाइट व्यवस्था

एसडीआरएफ से लेकर भूमिया मंदिर तक करीब दो किलोमीटर मार्ग पर थानो वन रेंज का घना जंगल है। जिस कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पूरे मार्ग पर दोनों तरफ एमडीडीए ने पतले खंभे खड़े कर हाईपॉवर लाइटें लगा दी हैं। जिस कारण पीएम के रात में लौटते हुए वन्य जीवों से कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed