फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five years after the student union building could not be

पांच साल बाद भी नहीं बन सका छात्रसंघ भवन

Wed, 31 Aug 2016 01:58 AM IST
doiwala
doiwala Updated Wed, 31 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Five years after the student union building could not be
डोईवाला छात्रसंघ चुनाव - फोटो : amar ujala

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के दावेदारों की प्राथमिकता में अधूरे पडे़ छात्रसंघ भवन का पूूरा निर्माण कराना नहीं है। पांच सालों से छात्रसंघ भवन अपने निर्माण का इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन


डोईवाला महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में उतरे उम्मीदवार छात्र समस्याओं के निदान के बडे़-बडे़ दावे कर रहे हैं, लेकिन जिस स्थान पर बैठकर उन्हें इसे अंजाम देना है। वह छात्रसंघ भवन अभी तक पूरा नहीं बन पाया है। साल 2012 में विधानसभाओं के परिसीमन से पहले ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से धनराशि भवन निर्माण के लिए मुहैया कराई थी, लेकिन उससे भवन पूरा नहीं बन पाया था।
विज्ञापन


तब से लेकर आज तक भवन का निर्माण अधूरा है। उदासीनता के चलते आलम यह है कि आधा बने छात्रसंघ भवन के आसपास झांडियां हैं। एनएसयूआई के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष बनने पर उन्होंने अधिकांश निर्माण कराने का प्रयास किया था। बाद में गठित हुए छात्र संघों ने इसे बनवाने में उदासीनता दिखाई। एनएसयूूआई के प्रदेश महासचिव अनीस अहमद ने कहा कि भवन निर्माण के लिए विधायक से धनराशि देने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हर्षवंती बिष्ट ने बताया कि महाविद्यालय के पास बजट का अभाव है। भवन में कुछ काम शेष है। यदि कही से बजट की व्यवस्था हुई तो भवन निर्माण कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed