फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five women got lost in the forest

Rishikesh News: जंगली मशरूम लेने जंगल गई पांच महिलाएं भटकीं

Wed, 08 Jul 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 08 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Five women got lost in the forest
पांच घंटे के अभियान के बाद सकुशल रेस्क्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रावाला। पुट-पुट (जंगली मशरूम) लेने के लिए जंगल गईं नत्थनपुर-जोगीवाला की पांच महिलाएं रास्ता भटक गईं। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और स्थानीय वन गुर्जरों ने करीब पांच घंटे तक संयुक्त सर्च अभियान चलाकर महिलाओं को सात-आठ किलोमीटर जंगल के भीतर से सकुशल रेस्क्यू किया।
नत्थनपुर-जोगीवाला निवासी पांच महिलाएं मंगलवार सुबह लच्छीवाला रेंज के जंगल में जंगली मशरूम (पुट-पुट) एकत्र करने गई थीं। दोपहर बाद घने जंगल में रास्ता भटक गईं। शाम करीब चार बजे रीनू नामक महिला ने 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना दी कि पांच महिलाएं जंगल में फंस गई हैं और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलर से संपर्क किया, लेकिन महिलाएं अपनी सही लोकेशन नहीं बता पा रही थीं। जिस पर चौकी हर्रावाला पुलिस, एसडीआरएफ, लच्छीवाला रेंज के वनकर्मियों और स्थानीय वन गुर्जरों की संयुक्त टीम ने मढ़ी माई मंदिर से जंगल के भीतर सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने जंगल और दुर्गम रास्तों के बीच करीब पांच घंटे तक लगातार अभियान चलाया गया। टीम ने लगभग सात से आठ किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंचकर सभी पांच महिलाओं को सकुशल खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित जंगल से बाहर लाया गया।

कोतवाली डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने बताया कि महिलाएं सुबह पुट-पुट (जंगली मशरूम) लेने जंगल गई थीं, लेकिन दोपहर बाद रास्ता भटक गईं। समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो रात होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed